How to make parents happy in hindi | अपने माता पिता को खुश रखने के 10 तरीके


किसी ने रोजा रखा, किसी ने उपवास रखा...
 कबुल उसका हुआ,
जिसने  "माँ -बाप" को 
     अपने पास रखा। 💝💝

Hello everyone! कैसे हो आप सब। आसा करता हूँ अच्छे होंगे। क्या आप अपने माता- पिता को खुश करने के उपाय जानना चाहते हैं ? क्या आप जानना चाहते हैं कि क्या करने से आपके माता- पिता प्रसन्न रहेंगे ?

अगर हाँ, तो इस Article को पूरा पढ़े। इससे आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। आप जान पाएंगे कि आपके माता- पिता आपसे क्या चाहते हैं। उन्हें किन-किन बातों से ख़ुशी मिलती है। उनके साथ कैसा व्यव्हार करना चाहिए। 

 माता- पिता, ये ऐसे दो सक्स होते हैं जो अपने जीवन को कष्ट में डालकर हमे सुख का अनुभव कराते है। हमे अपने माता- पिता को हमेशा खुश रखना चाहिए, उन्हें कभी भी दुःख का अनुभव ना होने दे। उन्हें कभी भी किसी चीज़ की कमी न होने दे। 

आप उन दिनों को याद करो जब आप स्कुल में पढ़ते थे या फिर हो सकता है आप अभी स्कूल में पढ़ रहे होंगे। जब हमारा एग्जाम (Exam) नहीं रहता  था तो हम कितने अच्छे से मस्ती करते, खेलते, घुमते और अपने समय को बर्बाद करते थे। मगर जब एग्जाम (Exam) नजदीक आ जाता तो फिर हम पछताते की क्यों हमने अपने समय को बर्बाद कर दिया। हमे समय का महत्व तब पता चलता था। 

वैसे ही हमारे माँ-बाप भी होते हैं। कइयों को उनका मत्व तब पता चलता है जब वो उनके पास नहीं होते है और कइयो को तो कुछ पता ही नहीं चलता है। बहुत खुशनशीब होते है वो माँ- बाप जिनके बच्चे उन्हें खुश रखने के उपाय ढूंढते है। शायद आपके माँ-बाप भी उनमे से एक है। 💖💖

How to make parents happy
How to make parents happy


तो चलिए अब जान लेते है कि क्या- क्या करने से आपके माता- पिता हमेशा प्रशन्न रहेंगे। 

     माता- पिता को खुश रखने के 10 तरीके

    अपने माता-पिता को खुश करना उतना भी मुश्किल कार्य नहीं है जितना हम सोचते हैं। उन्हें खुश करना बहुत ही आसान काम है। निचे  दिए गए बातों का ध्यान रखेंगे तो वो हमेशा खुश रहेंगे। 

    1Parents के  गुस्से को चुप चाप सहन करे - 


    कभी- कभी हमारे माँ-बाप गुस्सा में आकर हमे डाट देते है या हमे कुछ  भलाबुरा बोल देते है। तो ऐसे में कभी भी उन्हें पलट कर जवाब न दे। उनके गुस्से को चुप- चाप सहन कर ले। यदि आप ऐसा नहीं करते है तो उन्हें  बहुत बुरा लगता है। 

    हो सकता है उनके Office का गुस्सा आप पर निकल  गया हो या वो आपके गलती के  लिए ही आपको डाँट रहे हो। एक बात हमेशा याद रखियेगा कि वो आपके लिए कितना मेहनत करते है। आपकी ख़ुशी में ही उनकी ख़ुशी होती है। 

    2. उनकी आज्ञा का पालन करे :- 


    कभी- कबार हमारे Parents हमे ऐसा काम करने को कहते है जो हमे पसंद नहीं  होता है या फिर हम करना नहीं चाहते हैं। फिर भी हमे उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए। कभी भी उन्हें सीधा "ना" नहीं कहना चाहिए। 

    अगर वो कुछ ऐसा करने को कह रहे हो जो उचित न हो तो उन्हें प्यार से समझाए। उन्हें बोले की पापा / मम्मी ये करना सही नहीं लग रहा है। इसके बजाये अगर ऐसा करेंगे तो सही रहेगा। 

    3. माँ-बाप जो कहना चाहते है उसे सुने :- 

    हम अपने माता- पिता के लिए उनके जिगर का टुकड़ा होते हैं। वो हमसे बहुत सी बातें कहना चाहते है। और सोचिए अगर हम ही उनकी बातों को ना सुने, उसे नजर- अंदाज़ कर दे, तो उन्हें कैसा लगेगा। इसीलिए अपने माँ-बाप की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। 

    4. किसी भी जरूरी काम में माता- पिता का सलाह जरूर ले :-


    हमारे माता-पिता ने इस दुनिया को अच्छे से देखा। उन्हें जीवन का बहुत अनुभव होता है। इसीलिए हमे उनसे बात करनी चाहिए, किसी भी कार्य में उनकी सलाह लेनी चाहिए। और इससे उनको भी अच्छा लगेगा और वो सोचेंगे की मेरा बीटा /बेटी कितना अच्छा है और आपके बीच का रिश्ता भी मजबूत होगा। 

    5. माँ- बाप की सेवा करे :-

     क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपके माता-पिता जब शाम को काम करके घर आते हैं तब वो कितना थके रहते हैं। उनके अंदर पुरे दिन की थकान भरी रहती है। इसलिए उनकी सेवा करने में कोई कमी ना करे। 

    रात को जब वो सोने जाए तब आप उनकी पैर दबा दे, माथे में तेल लगाकर अच्छे से मसाज कर दे। इससे उनकी थकन पूरी तरह मिट जाएगी और उनका प्रेम आपके प्रति और भी बढ़ जाएगा। वो आपको कभी भी डाँटने से पहले एक बार जरूर सोच लेंगे। 

    कई बच्चे तो यह सोचकर अपने माँ-बाप की सेवा नहीं करते है कि अगर एक दिन कर दिया तो बार- बार बोलेंगे- "बेटा थोड़ा पैर दबा दो न"। लेकिन हमे ऐसा नहीं सोचना चाहिए। सिर्फ फ़र्ज़ निभाने के लिए उनकी सेवा नहीं करनी चाहिए बल्कि दिल से उनकी सेवा करनी चाहिए। 

    6. उनसे कभी झूठ ना बोले :-


    हमारे माता- पिता हम पर बहुत विस्वाश करते हैं। मगर उनका दिल टूट जाता है जब हम उनसे झूठ बोलते है। हम  सोचते है कि कोई बात हम उनसे छुपा लेंगे लेकिन ये हमारी गलत फैमिली है। उन्हें सब पता होता है, बस वो हमे टोक कर हमे उदास नहीं करना चाहते है।   
    आप ऐसा काम कभी करो ही नहीं जिससे की आपको झूठ बोलना पड़े। आपको अपने Parents से सारी बातें शेयर करनी चाहिए। कुछ बातें जैसे अपने Social media की Privacy, अपने Secrets, अगर आप नहीं बताना चाहते है तो आप नहीं भी बता सकते है 😂

    लेकिन हाँ , जो बात आप उनसे छुपा रहे हो, उससे उनको कोई दुःख (hurt ) नहीं होना चाहिए। 

    7. उनके साथ रोज थोड़ा समय बिताए :-

     हम जैसे- जैसे बड़े होते हैं अपने मम्मी पापा से दूर होते चले जाते हैं। हमारे नए- नए दोस्त बन जाते हैं, और आजकल तो बची हुई कसर Mobile पूरी कर देता है। 

    Instagram और Facebook पर नए- नए फ्रेंड्स बनाने में; और Telegram पर दुसरो से Chat करने में  व्यस्त रह जाते हैं। लेकिन जिन्होंने हमे पाल- पोसकर बड़ा किया , हम उसे ही भूल जाते हैं। 

    उनसे हमेशा बात करते रहना चाहिए। चाहे आप कितना भी Busy हो, अपने माता-पिता और फैमिली के लिए समय जरूर निकाले। उनके साथ बैठ कर बातें करे,  हस्सी- मज़ाक करे। इससे उनको महसूस होगा कि इस दुनिया में कोई उनका अपना है। 

    माँ बाप को खुश करने के उपाय
    माँ बाप को खुश करने के उपाय

    8. उनके काम में उनकी मदद करे :- 


    हर कोई चाहता है काश कोई मेरे काम में हाथ बटा दे। वैसे ही हमारे माता-पिता भी चाहते हैं। जीवनभर तो उन्होंने अपना काम स्वयं किया ही है, अब आप हो तो आपको उनकी मदद करनी चाहिए। 

    कई बार हम यह सोच के मदद करने से कतराते है कि अगर एक दिन कोई काम कर दिया तो रोज- रोज बोलेंगे करने के लिए। बेटियाँ सोचती है- "अगर एक दिन मम्मी को रसोई में मदद कर दूंगी तो मम्मी रोज रोज बोलेगी करने के लिए "। 

    हमे ऐसा नहीं सोचना चहिये। हम है तो ही न हमारे Mummy- Papa हमसे मदद की उम्मीद रखते है। जब आपके पापा  Office जा रहे हो तब आप उनकी Shoes polish कर सकते हो, उनके बाइक को साफ़ कर दो, उन्हें मास्क लेजाना याद दिला सकते हो। इससे भी आपके माता-पिता बहुत खुश होंगे। 

    9. उनके मन की बातों को समझने की कोशिश करे :- 


    कभी-कभी हमारे माँ-बाप हमसे कुछ कहना चाहते है लेकिन कह नहीं पाते हैं। उस वक़्त अगर आप उनकी बातों को बिना कहे समझ जाते हो तो उन्हें इतनी ख़ुशी होगी जितना आप सोच भी नहीं सकते हो। 

    जब हमारे माँ-बाप बूढ़े हो जाते है तो उन्हें हमसे कुछ भी कहने में हिचकिचाहट होती है। शायद उन्हें पैसे चाहिए होता है या बाजार से कुछ खाने को जैसे - लिट्टी ,समोसा,बिस्कुट ,भुजिया, इत्यादि। अगर उनकी ये इच्छा आप उनके बिना बोले पूरा कर देते हो तो उनको बहुत ख़ुशी मिलती है। 

    10. अपनी भारतीय संस्कृति को न भूले :- 


    हम जैसे- जैसे विकाश कर रहे है अपनी भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे है। लेकिन हम कितना भी ऊंचा चले जाए हमे इसे नहीं भूलना चाहिए। हमारे अंदर हमारी संस्कृति और संस्कार  कूट-कूट कर भरा होना चाहिए।   

    माता- पिता और अपने से बड़ो को झुककर कर प्रणाम करने से और उनसे आशीर्वाद लेने से हम छोटे नहीं बल्कि और भी बड़े हो जाते है। सुबह- सुबह उठकर आप उनके पैर छूकर प्रणाम भी कर सकते है। अगर आपने बचपन से ऐसा कुछ नहीं किया है और अब आपको ऐसा करने में थोड़ी तकलीफ महसूस होती है तो मेरे पास आपके लिए एक उपाय है। 

    रात को सोने से पहले Good night और सुबह- सुबह Good Morning तो बोल ही सकते हो। इससे आपके बिच का प्यार बढ़ेगा।  


    अगर ऊपर दिए गए बातों पर ध्यान देते है तो आप अपने माता- पिता को  खुश रख पाएंगे। आशा करता हूँ आपको मेरी यह बातें अच्छी लगी होगी। अगर अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलिएगा। और हाँ , हमे माता-पिता जीवन में एक ही बार मिलते है इसीलिए उन्हें जितना खुश रख सकते हैं रखिये, और उनकी खूब सेवा करे। 
    धन्यवाद 

    अपने माता पिता को खुश रखने के 10 तरीके
    अपने माता पिता को कैसे खुश रखें 
    $(itempost.content.size)
    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post