Teachers Day | शिक्षक दिवस | 5 September

 नमस्कार, क्या आप Teachers day के बारे में जानना चाहते है ? अगर हाँ , तो आप बिलकुल सही जगह आएं हैं | आप ये भी जान जाएंगे की 5 September को Teachers Day क्यों मनाया जाता है | 

चलिए पहले जान लेते है :-                             

                                

    विद्यार्थी के जीवन में शिक्षकों (Teachers) का महत्व 💖

    किसी भी विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस दुनिया में शिक्षक के पेशे को सबसे अच्छे और आदर्श पेशे के  रूप में माना जाता है क्योंकि शिक्षक  किसी के जीवन को बनाने में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देता है।   वो हमें ज्ञान के साथ साथ बड़ों से कैसे बात करा जाता है वो भी सिखाते हैं। शिक्षक सिर्फ वहीं नहीं होते  हैं जो हमें स्कूलों में पढ़ाते हैं  बल्कि वो हर एक व्यक्ति  शिक्षक होते हैं जो हमें सही मार्ग दिखाते हैं।

     5 सितंबर को ही  शिक्षक दिवस क्यों मनाया  जाता है ?

     भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली  राधाकृष्णन का जन्मदिन भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तामिलनाडु के तिरुमनी गाँव में हुआ था । एक दिन  कुछ कर्मचारियों और उनके कुछ छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई थी , तब वो बोले- "आप सब मेरे जन्मदिन को मनाना चाहते हैं ये बहुत ही खुशी की बात है लेकिन अगर आप इस खास दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाये तो मुझे ज्यादा खुशी होगी । उनके इसी इच्छा को ध्यान में रखते हुए सन् 1962 से हर साल 5 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

    Image source- Google

    कैसे मनाया जाता है Teachers Day !

    Image source- Google

    आजकल भारत के सभी स्कूलों में शिक्षक दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। बच्चे  और शिक्षक दोनों इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बच्चों में शिक्षक दिवस मनाने के प्रति उत्साह बहुत ज्यादा होता है। सभी Students पैसा इकट्ठा कर केक, भुजिया, बिस्किट, इत्यादि सामान लाते हैं। वे शिक्षकों को भेट (आप) के रूप में डायरी, कलम इत्यादि सामान देते हैं । वैसे और - सारी बातें तो आपको पता हीं होगा क्योंकि आपने भी कभी न कभी तो शिक्षक दिवस मनाया ही होगा।😅

    कुछ रोचक बातें :-

    • पूरे विश्व में 5 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    • भारत को पूरी दुनिया में विश्व - गुरु कहा जाता है।

    आशा करता हूँ आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी | अगर अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ Share करना ना भूलें ।

    Tags

    Post a Comment

    1 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.